27.2 C
Ranchi
Friday, June 19, 2026
spot_img

कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने संगठन सृजन बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए मूल मंत्र

कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने संगठन सृजन बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए मूल मंत्र…

गुमला : गुमला परिषदन भवन सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चैतू उरांव की अध्यक्षता में संगठन सृजन के तहत बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में माननीय कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस सह गुमला जिला प्रभारी श्री बंधु तिर्की उपस्थित हुए। चार घंटे तक चले मैराथन बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कार्यकर्ताओं को कई सुझाव एवं मूल मंत्र दिए। तथा पार्टी नीति सिद्धांतों को लेकर कड़े तेवर भी दिखलाए उन्होंने कहा 2025 में संगठन सृजन वर्ष कांग्रेस पार्टी मना रही है। जो कांग्रेसी कार्यकर्ता सेवा भाव से पार्टी हित एवम जन समस्याओं को लेकर कार्य कर रहे हैं वैसे कार्यकर्ताओं को आगे लाना है। आगामी 2 महीने के अंदर जिला, प्रखंड, पंचायत एवम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं संग बैठक आयोजित की जाएगी. जिससे आने वाले दिनों में संगठन को मजबूत करने में सहायता प्राप्त होगी। सभी पदाधिकारीयों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा कांग्रेस पार्टी में रहकर अन्य राजनीतीक पार्टी को लाभ देने का कार्य करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। वहीं जिला अध्यक्ष चैतू उराव ने सभी समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहें आदरणीय राहुल गांधी जी सदन में गरीबों की आवाज बनते हैं आप सभी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए लोगों की आवाज बने। झारखंड में गठबंधन की सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें एवं लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भर्षक प्रयास करें। आप सभी सम्मानित कांग्रेसी जो भी जन समस्याएं हैं उन्हें मुझ तक पहुंचाएं मैं जन समस्या के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर हूँ। मौके पर पुष्प लता दुबे,अजीत गुड़िया, विजय बिरहोर, रघुनंदन प्रसाद, अकील रहमान, राजनिल तिग्गा, तरुण गोप, फिरोज आलम, रामनिवास प्रसाद, गंगा उरांव, राजू साहू, खुर्शीद आलम,मोहम्मद मिन्हाज, लाडले खान, गौरी शंकर चौधरी, कादिर अली, प्रेम दत्ता,भूषण सिंह, अनिल साहू, अल्बर्ट तिग्गा,लालमोहन साहू, निशांत दुबे, मनीष साहू,जैस्मिन लुगुन, मोकीम अंसारी, रमेश जायसवाल, सुसाना लकड़ा, अग्रणी मोर्चा संगठन जिला अध्यक्ष कलाम आलम, मीरा हमीद, ज्योति कुजूर, मुख्तार आलम, आजाद अंसारी, साहेब वसीम, प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव, निरंजन बाड़ा, विकास साहू, अरुण पांडे, राजेश्वर एक्का, अजहर अली सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles