31.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने के लिए ग्राम सभा का हुआ आयोजन

बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने के लिए ग्राम सभा का हुआ आयोजन

लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्था के द्वारा एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन।

गुमला भरनो :- भरनो प्रखंड के ग्राम पंचायत करौंदाजोर कोएँजाली गाँव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बुधराम खड़िया,के द्वारा की गई। बैठक में ग्रामीण उपमुखिया सहिया वार्ड सदस्य,बिरसा उरांव ,बीगल पुष्पा लकड़ा,LGSS के प्रतिनिधि संजीत कुमार राय एलिस तोपनो उपस्थिति में आयोजित किया गया ग्राम सभा द्वारा बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव को बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही बाल मजदूर बाल व्यापार बाल यौन शोषण पर रोकथाम करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों के साथ चर्चा परिचर्चा कर सर्वसम्मति से नियमावली तैयार किया गया,गांव का कोई भी बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा गांव के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा गांव में किसी बच्चे से मजदूरी का काम नहीं कराया जाएगा साथ ही उचित सहायता से संबंधित विभाग से जोड़ा जाएगा गांव में किसी भी बच्ची (बालिका) की शादी 18 वर्ष और बच्चा (लड़का) की शादी 21 वर्ष पूर्व नहीं किया जाएगा गांव में किसी बालिका या बालक के साथ यौन शोषण होने से रोका जाएगा गांव अंतर्गत उपयुक्त नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित व्यक्ति या परिवार को भारतीय संविधान के नियम के अनुसार कार्रवाई किया जाएगा साथी ग्राम प्रधान द्वारा सभी नियमों को शक्ति के साथ पूरे गांव में लागू करने का प्रस्ताव किया गया और साथ ही ग्रामीण परिवारों को नियमों को पालन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अनुमोदन किया गया ग्राम कोएँजाली को बाल विवाह मुक्त गांव घोषित किया गया!ज्ञात हो कि लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान के द्वारा जिले में चल रहे एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम जून 2024 से चलाया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles