24.1 C
Ranchi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img

कोलकाता में चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के बाद राज अस्पताल द्वारा विरोध में बंद रही OPD सेवाएं

कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में पूरा देश और देश के सभी चिकित्सक एक साथ एक मुहिम पर खड़े हुए हैं. इस मुहिम में रांची शहर के राज अस्पताल ने भी अपनी प्रतिभागिता दिखाते हुए अस्पताल में ओपीडी सेवाओ को बंद रखा . अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने इस शर्मनाक घटना का विरोध किया, और संध्या में दिवंगत के फोटो के पास मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी .
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉo बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि यह बहुत ही दुख और शर्मिंदगी की बात है कि एक चिकित्सक जो अपने मरीजों की जान बचाने के लिए दिन रात लगा रहता है , और जिसे हमारे समाज में भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, ऐसे में कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हुई बर्बर घटना बहुत ही दुखद और हतोत्शहित करने वाला है। डॉ॰ कुमार ने मेडिकल प्रटेक्शन ऐक्ट के लिए अपना मत दिया और इसे जल्द लागू कराने पर ज़ोर दिया।


अस्पताल के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी श्री, साहिल गंभीर ने भी इस दुःखद घटना की आलोचना की और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजली प्रकट कि। उन्होंने चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की बात पर ज़ोर दिया। साथ की न्याय किए जाने की उम्मीद जतायी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles