22.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

हाजी एहसान अंसारी मेमोरियल छात्रवृति योजना 14 जुलाई, मेडिकल हेल्थ कैंप 20 जुलाई

हाजी एहसान अंसारी मेमोरियल छात्रवृति योजना 14 जुलाई एवं मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन 20 जुलाई 2024 को किया जायेगा

राँची : ईरबा स्थित फ्लोरेस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में हाजी एहसान अंसारी मेमोरियल छात्रवृति योजना में पैरामेडिकल के बी एम एल टी, डी एम एल टी, ओटी, ईसीजी, ओफ्याल्मिक, क्रिटिकल केयर (आई सी यू), रेडियो इमेजिंग, एनेस्थीसिया एवं ड्रेसर के पाठ्यक्रम तथा फार्मेसी के बी० फार्म एवं डी० फार्म के पाठ्यक्रम में छात्रो को संस्थान की ओर से छात्रवृति देकर पढ़ाया जायेगा, एवं 20 जुलाई को निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैम्प लगाया जायेगा, जिसमे राज्य के मेदान्ता अस्पताल, ईरबा के प्रशिद्ध डॉ० गगनजीत कौर, डॉ० निलेश मिश्रा, अमुल्या स्वाति, डॉ० कृष्णा कुमार दास, डॉ० विजय कुमार सिंह, डॉ० मुकेश अग्रवाल, डॉ० रवी रौशन, स्पर्श आई केयर हॉस्पिटल के डॉ० स्वाति सिंह, एवं फ्लोरेंस डेन्टल केयर से डॉ० नाजनीन कौशर द्वारा मरोजो का निःशुल्क उपचार करेंगे। संस्था के निदेशक डॉ० शाहीन कौशर ने कहा कि मेरे पिता हाजी एहसान अंसारी के सोच को आगे बढ़ाते हुए लगातार 2021 से संस्थान द्वारा छात्रवृत्ति एवं हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है तथा आगे भी संस्थान द्वारा छात्रवृति एवं हेल्थ कैम्प का आयोजन करते रहेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से संस्थान के सचिव श्रीमती जीनत कौशर, डॉ० नाजनीन कौशर, डॉ० शाहीन कौशर, विनिशा बन्धीयर, सत्यप्रकाश हिमांशु, सुधीर कुमार बुंटिया, ज्योति ग्लोरिया, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles