24.1 C
Ranchi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या क्या किया, 8 को विधानसभा विश्वास प्रस्ताव

Shahid Khan/Ranchi

हेमन्त सोरेन ने 4 july शाम 5 बजे झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। माननीय राज्यपाल सी . पी . राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कई सांसद, विधायक , पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिदो- कान्हू उद्यान, मोरहाबादी, रांची में अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बिरसा चौक, रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये

झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक हफीजुल हसन, विधायक कल्पना सोरेन, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह समेत अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात कर मुख्यमंत्री का स्वागत और बधाई दी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित मंदिर में पूरे विधि -विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति और सुख- शांति -समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 04 जुलाई 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :

मंत्रिपरिषद् की बैठक में मद संख्या-01 में “अन्यान्य” के रूप में लिये गये निर्णय :- पंचम झारखण्ड विधान सभा के षोडश (विशेष) सत्र दिनांक 08 जुलाई, 2024 को निम्न औपबंधिक कार्यक्रमानुसार आहूत करने की स्वीकृति दी गई। दिनांक 08.07.2024 (सोमवार) को झारखण्ड विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 139 के अधीन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रिपरिषद् में विश्वास के प्रस्ताव का उपस्थापन, वाद-विवाद एवं मतदान।

आज 5 july को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना।

समस्त राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज महात्मा गांधी मार्ग (काली स्थान रोड) रांची स्थित माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचकर शीश नवाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने माँ बगलामुखी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles