20.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची विस्तारीकरण में बाधा रोकने के लिए रैयतों को जल्द से जल्द भुकतान करें : उपायुक्त

उपायुक्त रांची, सिन्हा ने 11 दिसंबर को बिरसामुंडा हवाई अड्डा पहुंच कर बिरसामुंडा हवाई अड्डा विस्तारीकरण परियोजना में भूमि सम्बन्धी आ रही समस्या पर सम्बंधित सभी अधिकारियों से चर्चा किया।
इस क्रम में अपर समाहर्ता रांची, राजेश कुमार बरवार, निदेशक, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण रांची), आर.आर. मौर्य, सहायक प्रबंधक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण रांची), प्रियंका शर्मा, अंचल अधिकारी नामकुम, अमित भगत, अंचल अधिकारी अरगोड़ा, श्री सुमन सौरभ, सम्बंधित सभी अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के संवेदक उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान निर्माण में आ रही बधाओं की विस्तृत जानकारी ली

उपायुक्त रांची, ने हवाई अड्डा विस्तारीकरण परियोजना में हवाई अड्डा के अधिकारी/पदाधिकारी से निर्माण में आ रही अडचनों के बारें में विस्तृत जानकारी लेते हुए, सम्बंधित सभी अधिकारियों से कहा की इस सम्बन्ध में जल्द ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर लिया जाएगा।

निर्माण कार्य में किसी प्रकार के बाधा को दूर करने के निर्देश

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा विस्तारीकरण परियोजना में जो भी बाधा आ रही है, उसे हर स्तर पर दूर करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया गया। वर्तमान में हवाई अड्डा विस्तारीकरण परियोजना हेतु बाउंड्रीवॉल निर्माण का कार्य चल रहा है, जो-हेथू, चंदाघासी, कुटेटोली में किया जाना है। उपायुक्त रांची से हवाई अड्डा के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया की बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान आस-पास के ग्रामीण आ कर कार्य में बाधा डालते है। जिस कारण निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
जिसपर उपायुक्त रांची, द्वारा सम्बंधित अधिकारी को भरोसा दिया गया की इसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों को समझाने का कार्य करें

उपायुक्त रांची ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा विस्तारीकरण परियोजना में ग्रामीणों द्वारा किसी प्रकार के बाधा उत्पन्न करने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, क्यों की यह परियोजना काफ़ी महत्वपूर्ण है, इसके पूरा हो जाने से रांची एयरपोर्ट के विस्तार से दूरगामी लाभ है। जिसका फायदा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सभी को मिलेगा। इसलिए उन्हें निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न नही करने के लिए उन्हें समझाने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया।

वर्तमान में मौजा हेथू में हवाई अड्डा के उत्तरी भाग में बाउंड्रीवॉल कराने हेतु कहा गया।

वर्तमान में जिन रैयतों का मुआवजा नही प्राप्त हुआ है, उन्हें तुरंत मुआवजा भुगतान करने के निर्देश

उपायुक्त कहा कि अगर वर्तमान में अगर किन्ही रैयतों को मुआवजा नही प्राप्त हुई हो तो वे रैयत अपना मुआवजा भू-अर्जन कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। मालूम हो कि इसके लिए पूर्व में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया जा चूका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles