एक छोटे से विवाद ने बढ़ाया रांची पुलिस का पारा, पत्थल रोड छावनी में तब्दील हुई थी
—– ———- ———- ——— ——— ———– ———-
दो समुदाय के बीच विवाद को सूझबूझ से सुलझाया गया
रांची :
डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थल रोड, मानीटोला हिनू में एक छोटे से विवाद ने बढ़ाया रांची पुलिस का पारा, सूचनानुसार मामला ऐसा हैं कि एक चार पहिया गाड़ी बॉलरों के धक्के से खटाल में रखे टब जो सड़क किनारे रखा हुआ था जिसे धक्का लगा और नाली पर रखे स्लैब टूट गया, जिसके बाद बोलेरा में मौजूद व्यक्ति को खटाल के चुन्नी मिश्रा और बेटा ने मारकर घायल कर दिया जिससे उसका सर फट गया और 10 से ज़्यादा टाका लगने की सूचना है फ़िलहाल वो अस्पताल में हैं, जिसके बाद दूसरे समूह के लोग कई गाड़ियों से 20 से 25 की संख्या में आया और मारपीट करने लगा, जिसमें चुन्नी मिश्रा और उसके बेटे को आए हुए युवकों ने मारकर घायल कर दिया, वहां मौजूद लोगों ने कहा कि घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी मारपीट किया गया जिसके बाद आस पास से लोगों की बड़ी तादाद आ गई।
कई थानों की पुलिस पहुंची थी
कोई बड़ी घटना घटित होता उससे पहले ही डोरंडा थाना और आस पास के कई थानों की पुलिस पहुंच गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन करवाई करते हुए कई लोगों की गिरफ्तारी की गई। (रिपोर्ट : पुलिस पब्लिक रिपोर्टर) सिटी डीएसपी, डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद और एयरपोर्ट थाना, जगन्नाथपुर थाना, कोतवाली थाना, चुटिया थाना आस पास के थानों के प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे।
प्रबुद्ध लोगों ने मामला शांत करवाया
साथ में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों में पूर्व विधायक रामजी लाल शारदा, वार्ड 49 के समाजसेवी रिजवान हुसैन, कमल झा, डोरंडा सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी, सुबोध गुप्ता उर्फ टिंकू, समाजसेवी नजीबुल्लाह खान, राणा जफर अली, महावीर मंडल के पप्पू वर्मा, जुल्फिकार अली भुट्टो, स्टार टेंट के चुन्नू समेत समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मामला शांत करवाया ।
थाना में बड़ी संख्या में लोग मौजूद
देर शाम तक डोरंडा थाना में दोनों पक्ष के प्रबुद्ध लोग मौजूद होकर मामले की नज़ाकत को समझते हुए मामले को बढ़ने से रोकने पर राय विचार हो रहा था। इस बीच 10 बजे रात को दोनों पक्ष के तरफ से लोग मौजूद रहे, महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची हुई थी।

पुलिस पर लगा एक तरफ़ा कारवाई का आरोप
एक पक्ष के लोग पुलिस पर एकतरफा कारवाई का आरोप लगा रहे हैं। महिलाएं थाना के बाहर रोते बिलखते दिख रही थी, एक गिरफ़्तार आरोपी के घर में कल शादी है और आज मेंहदी की रश्म थीं जिससे घर में मातम का माहौल बना हुआ हैं। इन महिलाओं का कहना है कि एक लड़का जिसे मारकर बुरी तरह से घायल किया जो अस्पताल में है उसे बुरी तरह से घायल करने वाला आरोपी को गिरफ्तार न कर एक पक्षीय करवाई की जा रहीं हैं। महिलाओं ने दोनों तरफ के लोगों को गिरफ्तार कर करवाई करने की अपील की।

देर शाम तक डोरंडा थाना में दोनों पक्ष के प्रबुद्ध लोग मौजूद होकर मामले की नज़ाकत को समझते हुए मामले को बढ़ने से रोकने पर राय विचार हो रहा था।



